Friday, May 29, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदेवली में ट्रेलर चोरी का मामला दर्ज, जांच शुरू

देवली में ट्रेलर चोरी का मामला दर्ज, जांच शुरू


Deoli News 29 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में एक ट्रेलर चोरी होने का मामला सामने आया है, जिसके संबंध में थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में परिवादी रामेश्वर लाल गोचर निवासी अडाणी फैक्ट्री के सामने छतरपुरा जिला बूंदी ने बताया कि यह ट्रेलर उनके नाम पर पंजीकृत है, जिसे वे ट्रांसपोर्ट के काम में लेते हैं। परिवादी ने बताया कि उनका ड्राइवर हंसराज मीना ट्रेलर लेकर कोलकाता गया था, जहाँ से माल खाली करने के बाद वह जयपुर आया। गत 25 मई को माल खाली करने के बाद ड्राइवर हंसराज ने वाहन को देवली के बासनी स्थित ढाबे पर खड़ा कर उसे लॉक कर दिया और चाबी अपने पास लेकर चला गया।

परिवादी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ड्राइवर रामजस मीना को चाबी देकर देवली से माल भरने के लिए भेजा। इस दौरान 26 मई को ड्राइवर रामजस ने वाहन को देवली में लाकर खड़ा किया और अपना काम पूरा कर चला गया। अगले दिन 27 मई को दोपहर करीब डेढ़ बजे जब ड्राइवर रामजस वाहन लेने गोविंदा होटल पहुंचा, तो वहां ट्रेलर गायब था। आसपास तलाश करने और पूछताछ के बावजूद ट्रेलर का कहीं पता नहीं चला।

परिवादी ने अज्ञात आरोपियों द्वारा ट्रेलर चोरी कर ले जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।

सोशल न्यूज़-:

श्री महावीर नवयुवक मण्डल देवली की नई कार्यकारिणी घोषित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d