Deoli News 27 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर सीआईएसएफ स्थित ईदगाह में सुबह 7:45 बजे नमाज अदा की जाएगी।
जिसकी इमामत एजेंसी मस्जिद के इमाम बरकतुल्लाह करेंगे। इस्लाम में ईदगाह में नमाज अदा करना अफजल माना गया है, यह वाजिब नमाजों में से एक है। नमाज के बाद सभी अकीदतमंद सुन्नते इब्राहिमी की रस्म अदा करेंगे। इस दौरान क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि


