-
दमकले लगी है आग बुझाने में
-
तेज आंधी ने किया आग में घी का काम
Deoli News 30 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर स्थित सिरोही में कृषि कॉलेज के ठीक सामने स्थित स्थान पर शनिवार शाम करीब 7 बजे भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जिसे बुझाने में ग्रामीणों और दमकल कर्मचारियों के पसीने छूट गए।
आंधी-तूफान का कहर: मेलों में उखड़े टेंट, दुकानदारों को हुआ आर्थिक नुकसान
यहाँ करीब 150 से 200 फीट के दायरे में सरसों की तूड़ी (काट) का 15 फीट से अधिक ऊँचा पहाड़ बना हुआ था, जिसमें अचानक आग भड़क उठी। शनिवार रात शहर में चल रही तेज आंधी और हवा के झोंकों ने आग में घी का काम किया, जिससे लपटें और भी धधक गईं और उनकी तपिश काफी दूर तक महसूस की गई। दमकल कर्मचारियों की सूचना के अनुसार इस भीषण अग्निकांड में करीब पांच से सात लाख रुपए का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। आग की सूचना मिलते ही दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

दमकलों में कई बार भरा पानी
आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दमकल की गाड़ियों को करीब आधा दर्जन बार पानी भरकर आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। दमकलकर्मी और ड्राइवर रात 10 बजे तक लगातार आग बुझाने के प्रयास में जुटे रहे, जबकि शहर में चल रही तेज आंधी का असर भी रात तक बना रहा।
इस बचाव अभियान में धर्मेंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व में फायरमैन प्रदीप सिंह शक्तावत, प्रद्युम्न सिंह, हरिओम मीणा, नीरज चौधरी और रमेश सिंह मीणा नेमोर्चा संभाले रखा और आग को फैलने से रोकने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित न्यूज़ : मोबाइल में वाइब्रेशन के साथ गूंजा अलर्ट, 50 से 80 किमी रफ्तार की आंधी ने मचाई तबाही


