Deoli News 2 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आरआर कॉलेज ऑफ वेटरिनरी एंड एनिमल साइंस देवली की टीम ने कुचलवाड़ा गोशाला में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया।
टीम ने पशुओं की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर उन्हें दवाइयां और चिकित्सकीय परामर्श दिया। डॉ. हसन, डॉ. मोनिका एवं पशुधन सहायक रामदेव धाकड़ ने गोशाला में पशुओं के पोषण, देखभाल और रोगों की रोकथाम पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। विशेषज्ञों ने कहा कि नियमित जांच से पशुओं को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। गोशाला प्रबंधन ने इस सेवा के लिए टीम का आभार जताया।



