Deoli News 7 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) व्यापार महासंघ देवली के अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ की अनुशंसा पर महामंत्री मुकेश गोयल ने संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया है।
महासंघ के मीडिया प्रभारी अमित गौतम ने बताया कि कार्यकारिणी में रमेश गोयल, पदम जैन (टोरडी) और सीताराम गर्ग को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। आशीष पंचोली को संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि राकेश ओसवाल को प्रवक्ता और राजन नामा को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एडवोकेट अजित सिंह को महासंघ का विधि सलाहकार बनाया गया है।



