Deoli News 8 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर के निवासी एक जने ने पुलिस थाना हनुमान नगर में रविवार को एक मामला दर्ज कराया है, जिसमें उन्होंने ट्रक पलटने और माल चोरी होने की जानकारी दी है।
परिवादी ओमप्रकाश जाट पुत्र भैरू राम जाट, जो वार्ड नं 5 ढाणी टूटी वाली कोठी खोरा लाडखानी जयपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी कंपनी बीएलआर लॉजिस्टिक्स (आई) लिमिटेड के ट्रक संख्या से कर्टून सरसों तेल के छपरा बिहार भेजे थे। रिपोर्ट के अनुसार गत 3 जून को उक्त ट्रक को चालक गोपाल लाल मीणा पुत्र रामदेव मीणा निवासी नासिरदा देवली द्वारा ले जाया जा रहा था।
परिवादी का आरोप है कि चालक ने ट्रक को निर्धारित मार्ग से हटाकर गलत रास्ते पर लेकर गया, जिससे ट्रक पलट दिया। इसमें सरसों तेल के करीब 800 से 1000 कर्टून क्षतिग्रस्त हो गए। इसके साथ ही दुर्घटना स्थल के आसपास से गुजर रहे लोगों द्वारा लगभग 100 कर्टन चोरी कर लिए गए। पुलिस ने इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।



