Wednesday, June 10, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskहज़रत बाबा दावल अली शाह का सालाना उर्स संपन्न

हज़रत बाबा दावल अली शाह का सालाना उर्स संपन्न


Deoli News 10 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के समीप बनास नदी स्थित छातडी गाँव में हज़रत बाबा दावल अली शाह (रह.) का सालाना उर्स मुबारक एक दिवसीय आयोजन के साथ संपन्न हुआ।

इस मौके देवली शहर और आसपास के क्षेत्रों से जायरीन पहुंचे। दरगाह शरीफ के पास पानी भराव की स्थिति को देखते हुए कमेटी ने सीमित संख्या में ही जायरीनों को आमंत्रित किया था। उर्स की विधिवत शुरुआत सुबह फज्र की नमाज़ के बाद कुरआन ख्वानी से हुई। इसके बाद नमाज जौहर के बाद कमेटी और जायरीनों की उपस्थिति में मज़ार शरीफ पर चादर पेश कर गुलपोशी की गई। नमाज ए असर के बाद तबर्रुख (प्रसादी) वितरित की गई और समापनपर कुल की रस्म अदा की गई।

कार्यक्रम के दौरान बैंड की धुन पर ‘शाह ए समंदर पिया हाजी अली’, ‘क्यों आके रो रहा है मुहम्मद के शहर में’ और ‘भर दो झोली मेरी या मुहम्मद’ जैसे सुफियाना कलाम पेश किए गए। यह जानकारी समाज के प्रवक्ता हारून अंसारी ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d