Sunday, June 14, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में प्री-मानसून की पहली झमाझम बारिश

देवली में प्री-मानसून की पहली झमाझम बारिश

तेज उमस और गर्मी से लोगों को मिली राहत


Deoli News 14 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में रविवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह से ही उमस और भीषण गर्मी से बेहाल शहरवासियों को अपरान्ह 3 बजे के बाद बादलों की मेहरबानी से बड़ी राहत मिली।

प्री-मानसून की दस्तक के साथ ही बादलों की गड़गड़ाहट के बीच झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ, जिसने पूरे इलाके को तर-बतर कर दिया। हालांकि रविवार सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई थी, जिसके चलते वातावरण में भारी उमस और चिलचिलाती गर्मी का असर बना रहा। सुबह 10 से 11 बजे तक गर्मी अपने चरम पर थी, लेकिन अपरान्ह 3 बजे के बाद मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक जारी रही इस बारिश के कारण सड़कों पर पानी बहने लगा और कई निचले इलाकों में पानी भरा।

लगातार एक घंटे की बारिश के बाद शहर का मौसम पूरी तरह ठंडा और सुहावना हो गया है। प्री-मानसून की इस पहली बारिश से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से निजात मिली है, वहीं दूसरी ओर किसानों में खुशी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d