Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमंदिर का जीर्णोद्धार, कलश यात्रा व ठाकुरजी का मंगल प्रवेश हुआ

मंदिर का जीर्णोद्धार, कलश यात्रा व ठाकुरजी का मंगल प्रवेश हुआ


Deoli News 17 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) चांदली की झोपडिया गांव के नवनिर्मित श्री चारभुजानाथ मंदिर में ठाकुर जी का मंगल प्रवेश और कलश स्थापना का कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ।

एडवोकेट सांवरिया बैरागी ने बताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार के उपलक्ष में आयोजित इस दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। यहां ग्रामवासियों के सहयोग से पुराने मंदिर के स्थान पर नवीन मंदिर का निर्माण करवाया गया है। इसे लेकर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने पूरे गांव में कलश भ्रमण कर सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही मंदिर परिसर में अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण धर्ममय हो गया। अनुष्ठान के दूसरे दिन मुख्य कार्यक्रम के तहत ठाकुरजी को नए मंदिर के गर्भगृह में विधि-विधान के साथ प्रवेश करवाया गया।

इस दौरान सभी ग्रामवासियों ने सामूहिक रूप से हवन और पूर्णाहुति में भाग लिया। मंदिर के गर्भगृह में ठाकुर जी की स्थापना के बाद सभी भक्तों ने संयुक्त रूप से आरती की। कार्यक्रम के समापन पर ग्रामवासियों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

शीतला माता प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d