Jahazpur News 20 जून (मोहम्मद आजाद नेब) राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में जहाजपुर के पहले सहायक कलक्टर दीपक सांखला का स्थानांतरण किया गया है।
सांखला को सहायक निदेशक, लोक सेवाएं, पाली के पद पर भेजा गया है। दरअसल दीपक सांखला ने गत 20 नवंबर 2025 को जहाजपुर के पहले नियमित सहायक कलक्टर के रूप में कार्यभार संभाला था। सांखला के तबादले को हाल ही में स्थानीय बार एसोसिएशन द्वारा उनके निर्णयों के विरोध और अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार से जोड़कर देखा जा रहा है। इसे लेकर अधिवक्ताओं ने जिला कलक्टर और विधायक गोपीचंद मीणा से भी शिकायत की थी। हालांकि सांखला ने इन चर्चाओं को खारिज करते हुए इसे व्यक्तिगत कारणों से पाली स्थानांतरण का प्रयास बताया है।
अब जहाजपुर में सहायक कलक्टर का पद पुनः रिक्त हो गया है और फिलहाल उनकी जगह अन्य अधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई।


