Sunday, June 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsरुपए के लेनदेन को लेकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

रुपए के लेनदेन को लेकर जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज


Deoli News 21 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में एक युवक द्वारा पुराने लेनदेन को लेकर जबरदस्ती पैसे मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण के अनुसार परिवादी आत्माराम पुत्र नवल किशोर कीर निवासी कीर मोहल्ला देवली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने घरेलू कार्य के लिए गत कुछ माह पहले अभियुक्त महेन्द्र मीना निवासी एजेंसी एरिया देवली से एक लाख 45 हजार रुपए उधार लिए थे, जिसे उसने ब्याज सहित समय पर चुका दिया था। परिवादी का कहना है कि इसके बाद आरोपी के साथ उसका कोई लेनदेन बकाया नहीं था।

परिवादी ने आरोप लगाया कि कुछ माह पूर्व आरोपी महेन्द्र मीना उसके घर आया और 21 हजार रुपए ब्याज के नाम पर जबरदस्ती मांगने लगा, जो भी दे दिए गए। आरोप लगाया कि इसके बावजूद महेंद्र उससे रुपए की औऱ मांग कर रहा है। इतना ही नहीं, आरोपी ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी। परिवादी ने पहले देवली थाना और बाद में पुलिस अधीक्षक टोंक के समक्ष गुहार लगाई।

जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर देवली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उप-निरीक्षक हनुमान सिंह कर रहे हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d