Sunday, June 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली बस स्टैंड पर बिछड़े मासूम विष्णु की हुई घर वापसी...

देवली बस स्टैंड पर बिछड़े मासूम विष्णु की हुई घर वापसी…

केकड़ी पहुंचकर चला पता, देवली में छूट गया था 5 साल का विष्णु


Deoli News 21 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में रविवार दोपहर रोडवेज बस स्टैंड के पास लावारिस मिला 5 वर्षीय मासूम विष्णु पुत्र पदम मीणा सकुशल अपने परिजनों तक पहुंच गया है। विष्णु अपने दादा बाबूलाल मीणा और बुआ के साथ बस में सवार होकर अजमेर की ओर जा रहा था।

लेकिन इस दौरान देवली बस स्टैंड पर बस रुकने के समय वह नीचे उतर गया और बस के रवाना होने पर पीछे छूट गया। देवली थाने के पुलिसकर्मी इस्माइल ने बताया कि मासूम विष्णु पुत्र पदम मीणा निवासी रघुनाथपुरा सिसोला, जिला बूंदी का रहने वाला है। बस में विष्णु के अलावा दो अन्य बच्चे भी सवार थे, जो उसकी बुआ के साथ बैठे थे, जबकि विष्णु अपने दादा के साथ सीट पर था। बस के देवली से चलने के बाद परिजनों को इस बात का आभास तक नहीं हुआ कि विष्णु बीच रास्ते में कहीं छूट गया है। जब बस केकड़ी पहुंची और दादा बाबूलाल मीणा बच्चों को कुल्फी खिलाने के लिए बस से नीचे उतरे, तब उन्हें विष्णु के गायब होने का पता चला।

घबराए परिजनों ने तुरंत देवली रोडवेज बस स्टैंड पर संपर्क किया। इसी बीच “दैनिक ब्यूरो’ में प्रसारित हुई खबर के जरिए परिजनों को बच्चे के सुरक्षित होने की जानकारी मिली। इसके बाद दादा वापस देवली पहुंचे और थाना परिसर जाकर पुलिस को धन्यवाद देते हुए विष्णु को सुरक्षित अपने साथ लिया। पुलिस ने बताया कि जब तक परिजन नहीं आए, तब तक मासूम को बहलाने के लिए पुलिसकर्मियों को उसे चिप्स, कुरकुरे और बिस्किट का प्रलोभन देकर शांत रखना पड़ा। हालांकि मासूम भी एक्टिव था, जिसने काफी हद तक अपने परिजनों और गांव की पुलिस को जानकारी दी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d