Deoli News 23 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉ. अलका सिंह गुर्जर मंगलवार को देवली के दौरे पर रहेंगी।
भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन के अनुसार सांसद दोपहर 2.30 बजे बीसलपुर सर्किट हाउस में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगी। बैठक के दौरान पार्टी की आगामी रणनीतियों और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जाएगी। स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर सर्किट हाउस पहुंचने की बात कही है। इस दौरान राज्यसभा सांसद का अभिनंदन भी किया जाएगा।



