Tuesday, June 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमोहर्रम की तैयारियों में जुटा मुस्लिम समाज

मोहर्रम की तैयारियों में जुटा मुस्लिम समाज

26 जून को निकलेगा ताजिया जुलूस


Deoli News 23 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। मोहर्रम कमेटी के सदर असलम पठान ने बताया कि इसे लेकर मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अलम निकाले जाएंगे।

इसके बाद 25 जून की रात को ‘कत्ल की रात’ के रूप में मनाते हुए इमाम चौक में ताजिया स्थापित किए जाएंगे, जहां पूरी रात मातम और मर्सिया का दौर चलेगा। मुख्य जुलूस 26 जून को सुबह 11 बजे इमाम चौक से रवाना होगा। यह जुलूस एजेंसी एरिया, आजाद चौक और पेट्रोल पंप चौराहा होते हुए मुख्य बाजार से गुजरेगा और शाम 6 बजे छतरी चौराहे पर पहुंचेगा।

इस दौरान मोहर्रम कमेटी के सदस्य असलम उल्ला, असलम जावेद, रसीद पठान, रहमान अब्बासी, फिरदौस पठान, रिजवान अब्बासी, समीर शेख, अकील कुरैशी और अमान पठान की दस्तारबंदी की जाएगी। समापन पर ताजिया ऊंचा स्थित कर्बला में ले जाकर सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d