Thursday, June 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनिर्जला एकादशी पर सेवा, शहरभर में पिलाया शरबत

निर्जला एकादशी पर सेवा, शहरभर में पिलाया शरबत


Deoli News 25 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निर्जला एकादशी के अवसर पर गुरुवार को देवली शहर में जगह-जगह सेवा कार्य आयोजित किए गए, जहाँ राहगीरों और श्रद्धालुओं को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुँचाई गई।

शहर के कुचलवाड़ा रोड स्थित जयपुर विद्युत वितरण निगम परिसर में विराजमान सांवरिया सेठ मंदिर के बाहर सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरण का आयोजन किया गया। निपेक्षा फाइनेंस के डायरेक्टर केपी सिंह नरूका की ओर से आयोजित इस सेवा कार्य में मंदिर दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं व राहगीरों को शीतल पेय का सेवन कराया गया। इसी तरह शहर के विभिन्न स्थानों पर सेवादारों ने भाग लिया। बस स्टैंड परिसर में स्थित गौतम न्यूज़ एजेंसी के बाहर भी सेवा की गई। अमित गौतम ने बताया कि यहां राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया गया। वहीं रोडवेज बस स्टैंड परिसर में प्राइवेट बस पार्किंग के समीप भी यात्रियों को मिल्क रोज उपलब्ध कराया गया।

जहाजपुर चूंगी नाका चौराहे पर दिलीप जोनवाल ने राहगीरों के लिए ठंडे शरबत की व्यवस्था की। इसके अलावा रोडवेज बस स्टैंड के बाहर भी लोगों को ठंडा पानी पिलाकर पुण्य लाभ कमाया गया।

संबंधित न्यूज़:-

निर्जला एकादशी पर उमड़ी आस्था, श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा-अर्चना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d