Friday, June 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsघर में घुसकर महिला से मारपीट और बदसलूकी का मामला दर्ज

घर में घुसकर महिला से मारपीट और बदसलूकी का मामला दर्ज


Deoli News 26 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के सावतगढ़ ग्राम पंचायत इलाके के एक गांव निवासी महिला ने स्वयं के साथ मारपीट और बदसलूकी करने की देवली थाने में गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इसमें आरोप लगाया कि गुरुवार करीब सुबह 9 बजे रामकुंवार मीणा ने उनके घर में घुसकर मारपीट की, गाली-गलौज की और उनके साथ बदसलूकी की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी गर्दन पर मुक्के मारे, जिससे उनके गाठ हो गई और उन्हें जमीन पर घसीटा, जिसके बाद पीड़िता की बेटी और पड़ोसियों ने उन्हें बचाया। रिपोर्ट में उल्लेख किया कि पीड़िता की नाबालिग बेटी का आरोपी के बेटे के खिलाफ टोंक कोर्ट में केस चल रहा है और बयान को लेकर आरोपी ने दबाव बनाने की नियत से यह झगड़ा किया। पुलिस ने महिला की गरिमा और नियम का ध्यान रखते हुए महिला कांस्टेबल से पीड़िता के शरीर पर चोटों का निरीक्षण करवाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d