Thursday, June 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसिर्फ चालान नहीं... इस बार पुलिस ने बांटी ठंडक और खुशियां

सिर्फ चालान नहीं… इस बार पुलिस ने बांटी ठंडक और खुशियां

खाकी का सेवा भाव, पुलिस ने बांटे फल, चप्पल और पिलाया शरबत


Deoli News 25 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आमतौर पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती और चालान की कार्रवाई के लिए पहचानी जाने वाली पुलिस इस बार सड़क पर सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देती नजर आई।

दरअसल निर्जला एकादशी पर गुरुवार को हनुमान नगर थाना पुलिस ने राहगीरों को ठंडा शर्बत पिलाया, वहीं जरूरतमंद लोगों को फल और चप्पलों का वितरण कर मानवता दिखाई। हालांकि पुलिस को सड़क पर देखकर एक बार तो राहगीर चौक गए। लेकिन उनके हाथ में शरबत का ग्लास देखकर चेहरे से तनाव खत्म हुआ। हनुमान नगर पुलिस ने उक्त सराहनीय पहल से आमजन के प्रति अपने सेवाभावी रूप को प्रदर्शित किया। इसे लेकर थाने के बाहर पुलिसकर्मियों ने स्टॉल लगाकर राहगीरों के लिए ठंडे शर्बत की व्यवस्था की और उन्हें शर्बत पिलाकर राहत पहुंचाई। थाना प्रभारी गणेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जरूरतमंद और गरीब लोगों को फल और चप्पलें वितरित की। इस दौरान थानाधिकारी गणेश मीणा के साथ पुलिसकर्मी लालाराम, धर्मेंद्र, राजेन्द्र, योगेश, सुरेश, भगत सिंह और स्वाति सहित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d