Saturday, June 27, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपत्नी पर जानलेवा हमला, पति के खिलाफ मामला दर्ज

पत्नी पर जानलेवा हमला, पति के खिलाफ मामला दर्ज


Deoli News 27 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के कीर मोहल्ला में गत दिनों एक विवाहित महिला पर उसके पति द्वारा जानलेवा हमला करने का गंभीर मामला सामने आया है।

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार यह घटना गत 25 जून की सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच की है, जब पीड़िता पूजा कीर अपने घर पर काम कर रही थी। आरोप है कि पीड़िता का पति महेंद्र कुमार पुत्र चेतन कीर अचानक वहां पहुंचा और उसे जबरन घसीटते हुए दूसरे कमरे में ले गया। वहां आरोपी ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी पूजा पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसके सिर, आंख और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। हमले में पीड़िता की हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।

आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए देवली स्थित राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पीड़िता के पिता कैलाश पुत्र छीतर जाति कीर निवासी कीर मोहल्ला देवली ने इसे लेकर पुलिस थाना देवली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया है। जांच का जिम्मा सहायक उप-निरीक्षक को सौंपा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता के सिर पर गंभीर हेड इंजरी आई है।

जिसका देवली के महेश नर्सिंग होम की महेश्वरम एडवांस यूनिट में न्यूरोसर्जन डॉ. राघव जिंदल की गाइडेंस में उपचार चल रहा है। वही गत दो दिन पूर्व देवली पुलिस उपाधीक्षक हेमराज मुंड ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से घटना की जानकारी ली थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d