Saturday, June 27, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskश्याम भक्तों के लिए खुशखबरी, देवली से मिलेगी सीधी बस

श्याम भक्तों के लिए खुशखबरी, देवली से मिलेगी सीधी बस


Deoli News 27 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली व आसपास के श्रद्धालुओं के लिए एक सुखद खबर सामने आई है। अब बाबा श्याम के भक्तों को खाटूश्यामजी जाने के लिए परिवहन की किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्हें अब देवली से खाटू जाने वाली सीधी बस की सुविधा मिलेगी।

 

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के बूंदी डिपो द्वारा एक जुलाई से बूंदी-खाटूश्याम के बीच नई बस सेवा शुरू की जा रही है, जो देवली, टोंक और जयपुर होते हुए खाटूश्यामजी तक जाएगी। रोडवेज बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा के अनुसार यह बस दोपहर सवा एक बजे बूंदी से रवाना होकर 2:25 करीब बजे देवली पहुंचेगी और फिर टोंक, जयपुर होते हुए रात 8:30 बजे खाटूश्यामजी पहुंचेगी। वापसी में यह बस रात 8:45 बजे खाटूश्यामजी से रवाना होकर अगले दिन दोपहर ढाई से पौने 3 बजे देवली पहुंचेगी। देवली के लिए यह धार्मिक परिवहन के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि है, इससे पहले भी देवली से सीधे सांवरिया सेठ और गोवर्धनजी व मथुरा के लिए बसें संचालित हो रही हैं।

नई बस सेवा शुरू होने से देवली, टोंक और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बाबा श्याम के दर्शन के लिए सीधा और सुविधाजनक साधन उपलब्ध होगा, साथ ही उन्हें नियमित परिवहन का लाभ भी प्राप्त होगा। यह बस प्रतिदिन खाटू धाम जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d