Friday, June 26, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNews Impactपाइपलाइन दुरुस्त होते ही थमा पानी का बहाव, बचा अमूल्य नीर

पाइपलाइन दुरुस्त होते ही थमा पानी का बहाव, बचा अमूल्य नीर


Deoli News 26 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजमहल के निकट सतवाड़ा सहित नयागांव पंचायत के गांवों में जल सप्लाई करने वाली क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को जलदाय विभाग की टीम ने आखिरकार दुरुस्त कर दिया है।

पिछले कई माह से क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा था, जिससे स्थानीय निवासियों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों के अनुसार गत एक वर्ष से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त थी, लेकिन बीते एक माह से स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। पाइपलाइन के टूटने के साथ-साथ खेतों और बाड़ों में अवैध कनेक्शनों व सप्लाई पॉइंटों के साथ छेड़छाड़ की वजह से ग्रामीण पीने के पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर थे। इस समस्या के संबंध में समाचार प्रकाशित होने और मामला उजागर होने के बाद जलदाय विभाग हरकत में आया।

विभाग की टीम ने संज्ञान लेते हुए पाइपलाइन की मरम्मत कर दी है। अब लीकेज बंद होने से पानी की बर्बादी रुक गई है और ग्रामीणों को नियमित पेयजल सप्लाई मिलने की उम्मीद जगी है।

Crime News:-

घर में घुसकर महिला से मारपीट और बदसलूकी का मामला दर्ज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d