Sunday, June 28, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsतस्कर गिरफ्तार: 4 किलो 950 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, बाइक जब्त

तस्कर गिरफ्तार: 4 किलो 950 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, बाइक जब्त


Dooni News 28 जून (चेतन वर्मा) टोंक एसपी रोशन मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त टोंक अभियान’ के तहत टोंक डीएसटी व दूनी थाना पुलिस को सफलता मिली है।

डीएसटी टीम और दूनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बनास नदी के रपटा तन राजमहल, बोटूंदा रोड के पास से 4 किलो 950 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। सीओ देवली हेमराज के सुपरविजन में पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाप्रभारी शंकरलाल खींची ने बताया कि शनिवार को नाकाबंदी के दौरान 60 वर्षीय हकीम खां पुत्र मोहम्मद खां निवासी इब्राहिमपुरा उर्फ ठावा (थाना झिराना) को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया।

तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 4 किलो 950 ग्राम अवैध डोडा पोस्त और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस टीम तस्कर से पूछताछ कर अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क और इसके मुख्य आपूर्तिकर्ताओं का पता लगाने का प्रयास कर रही है। संयुक्त कार्रवाई में डीएसटी टीम के प्रभारी ओमप्रकाश, हैड कांस्टेबल शरीफ मोहम्मद, कांस्टेबल राधाकिशन, राधामोहन, राजेश, विकान्त, रुकमकेश, प्रधान आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d