Deoli News 28 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) संत आशाराम बापू की प्रेरणा से श्री योग वेदांत सेवा समिति देवली के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय ‘विद्यार्थी उज्ज्वल भविष्य निर्माण शिविर’ रविवार को आयोजित हुआ।
शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों ने भाग लेकर भारतीय संस्कृति के दिव्य संस्कारों को आत्मसात किया। यहां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न सत्र आयोजित किए गए, जिसमें मुख्य प्रशिक्षक जितेन्द्र जोशी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने बच्चों को सुषुप्त योग्यताएं जगाने वाले प्राणायाम, एकाग्रता और आज्ञाचक्र विकसित करने हेतु त्राटक, बुद्धि-शक्ति वर्धक मंत्र कीर्तन, सूर्य नमस्कार के साथ-साथ विभिन्न यौगिक क्रियाओं व खेलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

आयोजन में देवली समिति के कार्यकर्ता विक्रम सोनी, सत्यनारायण सेन, रामदेव प्रजापत, संतोष चौधरी, शांति देवी बागड़ी, मंजू साहू तथा अन्य सेवाधारियों का योगदान रहा। शिविर के दौरान आयोजित बौद्धिक और शारीरिक खेल प्रतिस्पर्धाओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।



