Sunday, June 28, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशिक्षा और प्रतिभा का कुंभ, 255 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का सम्मान

शिक्षा और प्रतिभा का कुंभ, 255 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का सम्मान

शिक्षा और संगठन पर पूर्व मंत्री व मुख्य अतिथि डॉ. प्रभुलाल सैनी ने दिया प्रेरक संदेश


Deoli News 28 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित ओम पेराडाइज में रविवार को अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान टोंक के तत्वावधान में आयोजित ‘पंचम सर्व माली समाज जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। उक्त समारोह सामाजिक एकता, शिक्षा और गौरव का कुंभ साबित हुआ।

आयोजन में जिलेभर से जुटे हजारों समाज के लोगों की उपस्थिति में शिक्षा, खेल, चिकित्सा, प्रशासन और तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 255 प्रतिभाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Oplus_16908288

 

समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकजुटता को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे राजनीति, प्रशासन, न्यायपालिका और चिकित्सा जैसे उच्च क्षेत्रों में कदम रखकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। डॉ. सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले एवं क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न प्रदान किए जाने की मांग को लेकर समाज को लोकतांत्रिक तरीके से एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान भी किया।

 

जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी भैरूलाल माली ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति अलख जगाना और नई पीढ़ी को प्रेरित करना है। प्रतिभाओं के सम्मान से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संचार होता है। कार्यक्रम का संचालन गणेश तलाईच एवं गोविंद माली ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन मंत्री प्रहलाद तलाईच (उनियारा खुर्द), सरपंच मोहनलाल सैनी (नासिरदा), लोकेश सैनी (प्रदेश मोर्चा, माली महासभा), चांदमल डामटिया (पनवाड़), रमेशचंद सैनी (हिंडोली) एवं सत्यनारायण माली मंचासीन रहे। अतिथियों ने आयोजकों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करते हैं। 

आयोजन को सफल बनाने में जिला संरक्षक प्रहलाद तलाईच के मार्गदर्शन एवं जिलाध्यक्ष महावीर प्रसाद माली के नेतृत्व में पूरी जिला कार्यकारिणी का योगदान रहा। व्यवस्थाओं को संभालने में रामराज तलाईच, गोपाललाल तलाईच, प्रहलाद असावरा, प्रहलाद पड़ोलिया, उदालाल डामटिया, सुरेश अजमेरा, गंगाराम बढ़ेरा, प्रेमचंद माली, बाबूलाल अजमेरा, नोरतमल माली, राजेश माली, मीडिया प्रभारी भैरूलाल माली, सीताराम माली एवं हरिशंकर माली ने भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d