Deoli News 4 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानसून की सक्रियता के चलते बीसलपुर बांध में पानी की औऱ आवक दर्ज की गई है। शनिवार सुबह 6 बजे तक जलग्रहण क्षेत्र में 13 मिलीमीटर बारिश हुई।
इससे बांध का जलस्तर बढ़कर 313.63 आरएल मीटर पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में बांध में 6 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है। बीसलपुर परियोजना के अधिशासी अभियंता मनीष बंसल के अनुसार बांध में वर्तमान में 25.734 टीएमसी पानी उपलब्ध है, जो बांध की कुल भराव क्षमता का 66.49 प्रतिशत है। बीसलपुर बांध की कुल जलभराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। इस स्तर के बाद बांध के गेट खोलकर अधिशेष पानी बनास नदी में छोड़ा जाता है। इस मानसून सीजन में अब तक कुल 248 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। लगातार हो रही बारिश के कारण बांध में सामान्य तौर पर जलभराव हो रहा है।



