Deoli News 4 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में हरित विद्यालय तथा एक पौधा मां के नाम अभियान के अंतर्गत शनिवार को पौधारोपण किया गया।
प्रधानाचार्य महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली राजीव शर्मा व समाजसेवी सुरेंद्र डिडवानिया द्वारा दिए गए पीपल, चंपा और नीम के पौधे लगाए गए। सुरेंद्र डिडवानिया ने हमेशा पौधारोपण के लिए सहयोग करने की बात कही। इस दौरान प्रधानाचार्य वसुंधा शर्मा, स्टाफ रामरतन जाट, नोरतमल बलाई, राजेश जैन, राजेंद्र सिंह मीणा, हिना, बलवीर सिंह मीणा, कृष्णकांत मीणा भी मौजूद थे।



