Deoli News 5 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मेधावी छात्रा नैंसी मीणा का हाल ही में राजस्थान बालिका सैनिक स्कूल बीकानेर में चयन हुआ है।
नैंसी की सफलता में उनकी स्वयं की मेहनत और उनकी माता दीपिका मीणा का सहयोग रहा है, जिन्होंने सीमित संसाधनों में भी बेटी के सपनों को प्राथमिकता दी। उक्त सफलता में देवली की विंग्स टू फ्लाई डिफेंस एकेडमी की भूमिका रही। अकैडमी निदेशक मीना चौधरी ने बताया कि संस्थान के नेतृत्व और मेंटोर आनंद चौधरी के मार्गदर्शन में नैंसी ने दो माह तक अनुशासित तैयारी की। निदेशक ने बताया कि संस्थान में राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, गुरुकुल स्कूल, राजस्थान बालिका सैनिक स्कूल, नवोदय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए विषयवार अध्ययन एवं नियमित टेस्ट सीरीज़ के माध्यम से छात्रों को तैयार किया जाता है। उनका कहना है कि नैंसी की सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।



