Sunday, July 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessमानव धर्म महाविद्यालय में नए सत्र के लिए प्रवेश चालू

मानव धर्म महाविद्यालय में नए सत्र के लिए प्रवेश चालू


Deoli News 5 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग से पनवाड़ रोड जाने वाले मार्ग स्थित मानव धर्म महाविद्यालय देवली द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है।

संस्थान के निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि महाविद्यालय महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर से संबद्ध है और यहां बीए एवं बीएससी समेत स्नातक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा संस्थान में डीएड, बीएड एवं एमएड की विशेष शिक्षा (स्पेशल एजुकेशन) संबंधी विशेष पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि यहां अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एमबीसी, ओबीसी (बीपीएल) एवं अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की विशेष सुविधा दी जा रही है। शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान न्यूनतम शिक्षण शुल्क, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुभवी फैकल्टी के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा दे रहा है।

प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी सीमित सीटें होने के कारण मानव धर्म शिक्षण संस्थान के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d