Deoli News 5 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र स्थित मानसरोवर कॉलोनी में चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को निशाना बनाया।
दर्ज मामले के अनुसार परिवादी ललिता देवी पत्नी महावीर सिंह मीणा निवासी मानसरोवर कॉलोनी कुचलवाड़ा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि गत 3 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे से डेढ़ बजे के बीच उनके घर में चोरी की वारदात हुई। ललिता देवी ने बताया कि उस समय वे पानी लेने गई थीं और घर के ताले की चाबी जूतों में छिपाकर गई थीं। अज्ञात चोरों ने चाबी ढूंढकर ताला खोला और घर में रखे 12 ग्राम वजनी मंगलसूत्र, 5 ग्राम के कानों के कुंडल और 150 ग्राम चांदी की पायजेब चोरी कर ली। पीड़िता की रिपोर्ट पर हनुमान नगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच हैडकांस्टेबल ओमप्रकाश को सौंपी गई है।



