Deoli News 5 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम लुहारी खुर्द निवासी भागुताराम पुत्र मोडूराम मीणा ने हनुमान नगर पुलिस थाना में अपनी भूमि पर तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी मिलने को लेकर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज प्रकरण के अनुसार प्रार्थी की आराजी भूमि खसरा संख्या 161, 162 की सीमाज्ञान व पत्थरगढ़ी गत 4 मई को पटवारी और गिरदावर द्वारा की गई थी। आरोप है कि लुहारी खुर्द के मूलसिंह पुत्र देरम, दौलत, सुरेंद्र, महेंद्र और नरेंद्र उर्फ कालू पुत्र मूल सिंह ने गत 7 जून की रात को प्रार्थी की भूमि पर लगी सरकारी पत्थरगढ़ी व तीन पोल तोड़ दिए और उन्हें खुर्द-बुर्द कर दिया। प्रार्थी ने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्हें 8 जून सुबह हुई। पीड़ित का आरोप है कि उक्त लोग उनके परिवार को मानसिक व आर्थिक नुकसान पहुँचा रहे हैं। इससे पहले 15 नवंबर को भी प्रार्थी ने इन्हीं लोगों के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी।
जिस पर कोई कार्रवाई नहीं होने का यह दावा किया गया है। प्रार्थी ने पुलिस से नामजद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।


