Tuesday, October 6, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपहले बातों में उलझाया, फिर बाहर से उठाई 2 साइकिले

पहले बातों में उलझाया, फिर बाहर से उठाई 2 साइकिले

“सीसीटीवी में कैद हुई वारदात”


Deoli News 6 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गौरव पथ स्थित क्लासी गिफ्ट गैलरी के बाहर मंगलवार देर शाम शातिराना तरीके से एक-एक कर दो बच्चों की साइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पूरी वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Crime News : देवली में 2 करोड़ की अवैध शराब पकड़ी, कंटेनर चालक गिरफ्तार

दुकान संचालक अशोक कुमार बिलोची निवासी ज्योति कॉलोनी ने बताया कि एक महिला और पुरुष बाइक से दुकान पर आए और उन्हें बातचीत में उलझाए रखा। इसी दौरान बाहर मौजूद एक अन्य महिला ने दुकान के बाहर खड़ी बच्चों की एक नई साइकिल उठा ली। कुछ देर बाद वही महिला-पुरुष भी दुकान से बाहर निकले और दूसरी साइकिल उठाकर बाइक पर बैठाकर रवाना हो गए। दुकान संचालक को साइकिल गायब होने पर शक हुआ तो उन्होंने तुरंत सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में दोनों साइकिलें ले जाते हुए दिखाई दीं। चोरी हुई दोनों साइकिलों की कीमत करीब 5 हजार रुपए बताई गई है। परिवादी की ओर से बुधवार सुबह पुलिस को शिकायत देने की बात कही गई है। फिलहाल मामले में पुलिस को औपचारिक सूचना नहीं दी गई है।

सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों द्वारा साइकिल उठाकर ले जाने की पूरी गतिविधि स्पष्ट नजर आ रही है। हालांकि यह क्षेत्र हनुमान नगर थाना अधीन आता है। शहर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बीच इस वारदात ने दुकानदारों और आमजन की चिंता बढ़ा दी है। पिछले दिनों पटेल नगर में लाखों रुपए के आभूषण चोरी होने सहित अन्य चोरी की घटनाएं भी सामने आई थीं। ऐसे में दुकानदारों और आमजन को सतर्क रहने तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों पर नजर रखने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here