Deoli News 6 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री अग्रवाल पंचायत संस्था की ओर से आयोजित श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को स्थानीय श्री अग्रवाल पंचायत विश्राम गृह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में केशव ब्लड बैंक, देवली के सहयोग से रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 51 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान संस्था पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा रक्तदान को जरूरतमंदों के लिए महत्वपूर्ण सेवा बताया। यह जानकारी आकाश कंछल ने दी।



