Deoli News 5 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में माह मुहर्रम के मुबारक मौके पर रविवार सुबह एजेंसी एरिया स्थित इमाम चौक पर मुस्लिम नौजवानों द्वारा उत्साह और अकीदत के साथ हलीम (सामूहिक भोजन) का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में सैकड़ों की तादाद में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने शिरकत की और मुहर्रम की शहादत की याद को ताजा करते हुए इबादत की। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर अख्तर खान, अमजद अब्बासी, रईस अहमद, सलीम और जब्बार सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे। सभी ने इस आयोजन को भाईचारे और आपसी सौहार्द का प्रतीक बताते हुए अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में हलीम का वितरण किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने भाग लिया।



