Sunday, July 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsसाइबर ठगी गिरोह का मुख्य सरगना जयपुर से गिरफ्तार

साइबर ठगी गिरोह का मुख्य सरगना जयपुर से गिरफ्तार

धन वृद्धि का देते थे झांसा, पूर्व में हो चुके हैं 4 आरोपी गिरफ्तार


Deoli News 5 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस ने एक सफलता हासिल की है। पुलिस ने राज्यस्तरीय साइबर ठगी गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी दौलतराम के अनुसार यह गिरोह सोशल मीडिया मेटा प्लेटफॉर्म पर डिजिटल विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को अत्यधिक लाभ और त्वरित धनवृद्धि का प्रलोभन देकर अपना शिकार बनाता था।

आरोपी टेलीग्राम ऐप पर फर्जी ट्रेडिंग ग्रुप बनाकर उसमें लाखों की संख्या में सक्रिय सदस्य दिखाकर आमजन में निवेश का विश्वास पैदा करते थे। इस झांसे में आकर अब तक कई लोग अपनी करोड़ों की राशि गंवा चुके हैं।

ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस ने गत 31 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में दो कारों से चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया था, जिनके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और बैंक खाते मिले। जांच में सामने आया कि गिरोह का मुख्य सरगना पंखीलाल मीणा पुत्र रामावतार मीणा निवासी वार्ड नंबर 6, ग्राम दुब्बी बिदरंखा, थाना सूरवाल, जिला सवाईमाधोपुर है। आरोपी निखिल शर्मा उर्फ गोलू के माध्यम से यह गिरोह सह-अभियुक्तों के बैंक खातों का उपयोग अवैध धन हस्तांतरण और निकासी के लिए करता था।

एनसीआरपी पोर्टल पर इन खातों से संबंधित ठगी की शिकायतें भी दर्ज पाई गई थीं। सह अभियुक्तों के खाते में 6 लाख 42 हजार 740 रुपए की राशि प्राप्त होना पाया गया था। मुख्य सरगना पंखीलाल मीणा की गिरफ्तारी के लिए देवली पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना हुलिया बदल रहा था और लेह-लद्दाख, चंडीगढ़, हिमाचल, दिल्ली व पंजाब जैसे स्थानों पर छिपता फिर रहा था। उसने अपने मोबाइल और अन्य तकनीकी सुविधाओं से भी दूरी बना ली थी, लेकिन देवली पुलिस ने मुखबिर तंत्र और आधुनिक तकनीकी साधनों की मदद से उसे जयपुर से धर दबोचा।

आरोपियों के पास से बरामद हुआ सामान

पुलिस ने आरोपी के पास से आईफोन 16 प्रो, सैमसंग ए16, वन प्लस नोर्ड 5जी, वीवो टी5एक्स, वन प्लस 3आर, वीवो वी1, एक की-पैड मोबाइल, दो जिओ फाइबर सेटअप बॉक्स, सात सिम कार्ड और एक हुंडई वेन्यू कार (रजिस्ट्रेशन नंबर आरजे 26 सीबी 2644) जब्त की है। कार्रवाई में देवली थानाधिकारी दौलतराम और उनकी विशेष टीम के सदस्यों जीतराम, करतार, हुकमनाथ और नीलम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह हो चुके हैं पहले गिरफ्तार

देवली पुलिस ने इससे पूर्व की कार्रवाई में साइबर ठगी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा था, जिनमें निखिल शर्मा उर्फ गोलू पुत्र योगेश कुमार शर्मा निवासी 33/09 आरसीबी प्रताप नगर, जयपुर व हाल निवासी निवारिया, भवतोश विश्वास पुत्र भीम विश्वास निवासी वार्ड नंबर 2 माताजी मंदिर के पीछे बंगाली कॉलोनी देवली, मनराज गुर्जर पुत्र गणेशलाल गुर्जर निवासी गांव दुब्बी तथा लोकेश मीणा पुत्र धर्मराज मीणा निवासी राजनगर थाना दूनी शामिल हैं। इन आरोपियों के बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन के विश्लेषण से साइबर ठगी की पुष्टि हुई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने यह गिरफ्तारी की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d