“राहत की दरकार”
Jahazpur. Deoli News 6 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर क्षेत्र के धुवाला गांव में बारिश के कारण हुए कीचड़ से रास्तों की हालत अत्यंत दयनीय हो गई है, जिससे ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कीचड़ की वजह से गांव के मुख्य रास्तों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कीचड़ में फिसलकर आए दिन दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं, कई बार चार पहिया वाहन भी कीचड़ में फंस चुके हैं, जिन्हें बाहर निकालने के लिए ट्रैक्टर की मदद लेनी पड़ी। समस्या से परेशान होकर यहां स्कूल के उप प्राचार्य शोभागमल मीणा, काशीराम मीणा, हरिशंकर, दिनेश मीणा और सेवानिवृत्त प्राचार्य शंकरलाल मीणा ने प्रशासन से जल्द सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए जहाजपुर के विकास अधिकारी सीताराम मीणा को फोन पर स्थिति से अवगत कराया गया और जल्द राहत दिलाने की गुहार लगाई गई है।


