लाखों का सामान लौटाकर जीता भरोसा
Deoli News 6 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस महकमें देवली में कार्यरत हेड कांस्टेबल अब्दुल वहाब ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी का उदाहरण पेश किया है। इसके लिए उनका पुलिस कप्तान की ओर से सम्मान हुआ है।
संबंधित न्यूज़:-
दरअसल गत दिनों गश्त के दौरान मिले लावारिस ट्रॉली बैग, जिसमें लाखों रुपए के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान थे, उक्त माल बूंदी निवासी अक्षय सोनी तक सही सलामत पहुँचाने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। उनके इस सराहनीय कार्य को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने उन्हें प्रशंसा पत्र दिया है। पुलिस अधीक्षक ने उनके द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मेहनत और लग्न के साथ पूर्ण जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया है। उल्लेखनीय कि उक्त ट्रॉली बैग में करीब 40 ग्राम सोने के आभूषण और नकदी भी थी, जो युवक के दिल्ली जाने के दौरान बस से देवली क्षेत्र में गिर गया था।



