Monday, July 6, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskउमस की मार के बाद राहत की बूंदे, मौसम हुआ सुहावना

उमस की मार के बाद राहत की बूंदे, मौसम हुआ सुहावना

लेकिन फिर भी उमस का दबदबा बरकरार


Deoli News 6 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में सोमवार का पूरा दिन भीषण उमस और चिपचिपी गर्मी की मार झेलने के बाद बीता, जिससे लोगों का जीवन पूरी तरह बेहाल रहा। सुबह से ही सूरज की तपिश और हवा में मौजूद नमी ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया।

दिनभर हर तरफ लोग इस असहनीय उमस की चर्चा करते दिखाई दिए। पिछले तीन-चार दिनों से मौसम का मिजाज काफी गर्म और उमस भरा बना हुआ था। लोग इस चिपचिपी गर्मी से इतने परेशान थे कि हर कोई आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश की कामना कर रहा था। हालांकि देर शाम होते ही मौसम का रुख अचानक बदल गया। रात 8 बजे के बाद मौसम ने करवट ली और ठंडी हवाओं का दौर शुरू हुआ, जिसने उमस से जूझ रहे लोगों को पहली राहत दी। देखते ही देखते करीब 8:15 बजे बाद तेज हवाओं व बिजली कड़कने के साथ मध्यम दर्जे की बारिश शुरू हो गई। इससे देवली की सड़के के भीग गई। इस बारिश ने तपती धरती और गर्म हवाओं को शांत कर दिया, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई। लेकिन।बारिश के बाद ठंडी हवाओं के चलने से लोगों ने राहत की सांस ली और उनकी उमस से व्याकुलता काफी हद तक कम हुई।

हालांकि बारिश के बावजूद उमस का असर पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ, लेकिन गर्मी के दबदबे में निश्चित रूप से कमी आई है। उल्लेखनीय है कि इस बार जुलाई का पहला सप्ताह बीत जाने के बाद भी मानसून की चाल काफी धीमी रही है, जिसके चलते बारिश का इंतजार कर रहे किसानों और आमजन की नजरें अब आगामी दिनों के मौसम पर टिकी हैं। वही मौसम विभाग की पूर्व सूचना के अनुसार मंगलवार को बिजली कड़कने के साथ बारिश होने का अनुमान है।

मानसून में बढ़ा सांप काटने का खतरा, तत्काल उपचार की सलाह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d