-
दो युवक भी डिटेन
-
धौड़ गांव में मंदिर धर्मशाला की दीवार हटाने को लेकर विवाद
Jahazpur News 7 जुलाई (मोहम्मद आज़ाद नेब) एमडीआर-419 सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत धौड़ गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मंगलवार को विवाद खड़ा हो गया। मंदिर की धर्मशाला की दीवार हटाने को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच कहासुनी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान कुछ ग्रामीणों ने पुलिस एवं प्रशासनिक दल पर पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान तहसीलदार रवि कुमार मीणा, एसआई देवराज सहित पुलिस एवं प्रशासनिक लवाजमा मौके पर मौजूद रहा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो जनों को डिटेन किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पुलिस उपाधीक्षक रेवड़मल मोर्य भी मौके पर पहुंचे। गौरतलब है कि एमडीआर-419 सड़क का चौड़ीकरण कार्य नेशनल हाईवे-52 स्थित देवा का खेड़ा से धौड़ होते हुए नेशनल हाईवे-148डी तक लगभग 22 किलोमीटर लंबाई में प्रगतिशील है।
इसी परियोजना के तहत सड़क सीमा में आने वाले अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के हल्के बल प्रयोग के चलते ग्रामीणों में भगदड़ मच गई।
यह भी पढ़े-:
कार के डैशबोर्ड में छिपा था ‘बेईमानी’ का सबूत, रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


