Wednesday, July 8, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationआज रात देवली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री...

आज रात देवली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री…

टोंक जिले में तीन स्थानों पर होगा ठहराव


Deoli News 8 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार रात्रि को देवली आएंगे। इसे लेकर जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट टोंक द्वारा यात्रा कार्यक्रम जारी किया गया है।

आदेश के मुताबिक मुख्यमंत्री बुधवार शाम 7:20 बजे गोपालपुरा मंडाना (लाडपुरा) से जयपुर के लिए रवाना होंगे और यात्रा के दौरान सड़क मार्ग से उनका टोंक जिले के तीन स्थानों पर ठहराव प्रस्तावित है। कलक्टर की ओर से जारी समय के अनुसार मुख्यमंत्री रात्रि करीब 8:30 बजे पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय देवली पहुंचेंगे। इसके बाद रात्रि 9:30 बजे शकुंतलम होटल टोंक तथा रात्रि 10:15 बजे पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय निवाई पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का अंतिम गंतव्य रात्रि 11:20 बजे सिविल लाइंस जयपुर रहेगा। हालांकि यह कार्यक्रम जिला कलक्टर के अनुसार है। लेकिन समय में परिवर्तन होने का अंदेशा लग रहा है। मुख्यमंत्री रात 10 बजे या इससे देर बाद तक देवली पहुंच सकते हैं।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d