Deoli News 27 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के उद्देश्य से देवली उपखंड के पनवाड़ गांव में सोमवार को सीआईएसएफ की छठी आरक्षित वाहिनी देवली के तत्वावधान में पौधारोपण हुआ।
वरिष्ठ कमांडेंट अभिजीत कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक दीपा भटनागर, निरीक्षक संज्ञा कुमारी, सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक श्यामवीर सिंह सहित जवानों और ग्रामीणों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर तथा माली समाज श्मशान घाट में 301 पौधे लगाए। कार्यक्रम में माली समाज टोंक जिलाध्यक्ष महावीर माली, सत्यनारायण, राजकुमार खटीक, शिवराज माली, मुकेश माली, लेखराज वर्मा, भूरी देवी, लीला देवी, शर्मा देवी, सकराम माली सहित मौजूद थे। पूर्व में भी बटालियन की ओर से यहां पौधरोपण किया जा चुका है।



