Thursday, August 6, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk31 घंटे...84 कोस… और अटूट आस्था, 8 सितंबर को जाएगी यात्रा

31 घंटे…84 कोस… और अटूट आस्था, 8 सितंबर को जाएगी यात्रा


Deoli News 6 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री सांवरिया सेठ डाक निशान यात्रा सेवा समिति के तत्वावधान में आगामी 8 सितंबर को श्री सांवरिया सेठ धाम के लिए डाक निशान यात्रा रवाना होगी।

यात्रा की सफलता की कामना को लेकर गुरुवार को बोयडा गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्री गणेश को यात्रा का आमंत्रण दिया गया। समिति के लोकेंद्र चौधरी ने बताया कि यात्रा में श्रद्धालु ध्वजा को कंधे पर लेकर निर्धारित मार्ग को निरंतर पैदल तय करते हैं और श्री सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचकर ध्वजारोहण करते हैं। इस वर्ष यात्रा 8 सितंबर को रवाना होगी तथा करीब 84 कोस की दूरी मात्र 31 घंटे में तय करते हुए 9 सितंबर को सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचेगी, जहां ध्वज अर्पण के जाएगा। पं योगेश पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई।

इस दौरान में अतीश थारवान, पंकज नथैया, दौलत खत्री, शिवराज साहू, राजेन्द्र बलसोरा, गणेश मराठा, दीपक सैनी, सूरज चंदेल, किशन टेलर, गजानंद मेघवाल, चंदू सहित समिति के मौजूद थे।

धर्म कर्म न्यूज़ : देवली से रवाना होगी रणथंभौर गणेशजी की 26वीं पदयात्रा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here