Sunday, August 9, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअगस्त क्रांति दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद

अगस्त क्रांति दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया याद


Deoli News 9 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान के तत्वावधान में अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर विचारगोष्ठी आयोजित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की गई। संस्थान के ब्लॉक संयोजक आकाश कंछल ने कहा कि अगस्त क्रांति स्वतंत्रता संग्राम का निर्णायक मोड़ थी। युवाओं को स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देशहित, एकता और विकास के लिए कार्य करना चाहिए। इस दौरान सत्यनारायण बुलिया, अब्दुल शम्मी, टीकम सेन, राजीव जैन, पंकज नथैया, राहुल सुवालका, गोविंद सेन, राजू ग्वाला, सजग खंडेलवाल, दीपक सैनी और नीरज चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here