Sunday, August 9, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsलहरिया पोशाक में सजे चारभुजानाथ, फूलों से हुआ ठाकुरजी का श्रृंगार

लहरिया पोशाक में सजे चारभुजानाथ, फूलों से हुआ ठाकुरजी का श्रृंगार


Deoli News 9 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सावन मास में भगवान श्रीचारभुजानाथ को झूला झुलाया गया और मल्टी कलर लहरिया पोशाक धारण करवाई गई। पुजारी अनुज ने बताया कि लहरिया पोशाक में श्री चारभुजानाथ का स्वरूप बेहद मनमोहक नजर आया।

मंदिर में हुए विशेष श्रृंगार के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। इसी तरह जयपुर विद्युत वितरण निगम परिसर स्थित भगवान शिव मंदिर में विराजमान श्री सांवरिया सेठ को एकादशी के अवसर पर सफेद पोशाक धारण करवाई गई। फूलों से किए गए मनमोहक श्रृंगार ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जयपुर रोड स्थित सिरोही गांव के खाटू धाम में खाटू श्यामजी का पीले पुष्पों से आकर्षक श्रृंगार किया गया। वहीं मंदिर में विराजमान भगवान शिव का महाकालेश्वर स्वरूप में श्रृंगार किया गया। एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here