Deoli News 9 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ थाना क्षेत्र के देवड़ावास के देवपुरा गांव में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने प्राचीन गोपाला माता मंदिर को निशाना बनाया। चोर मंदिर में रखी दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी अनुमानित 50 से 60 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ले गए।
कप्तान सिंह मीणा ने बताया कि माताजी के सेवक किमतराज रविवार सुबह मंदिर में सेवा के लिए पहुंचे। दान पेटी में रुपए डालने के दौरान उनकी नजर टूटे हुए ताले पर पड़ी। दान पेटी खोलकर देखने पर उसमें एक रुपए भी नहीं मिला। इसके बाद घटना की सूचना घाड़ थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का मौका मुआयना कर जांच शुरू की। पुलिस अज्ञात चोरों का पता लगाने के प्रयास कर रही है। प्राचीन मंदिर में चोरी की घटना से ग्रामीणों में रोष है।
351 पौधे लगाए
दूनी के विद्यालय में ‘एक पेड़, एक जिंदगी’ अभियान के तहत 351 पौधे लगाए और वितरित किए गए। दूनी के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय घाड़ में ‘एक पेड़, एक जिंदगी’ एवं ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्था प्रधान मोना साहू के नेतृत्व में विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक नीम, गुलमोहर, सीताफल, पीपल और बरगद जैसी विभिन्न प्रजातियों के कुल 351 पौधे लगाए व वितरित किए। इस दौरान स्टाफ के मुकेश कुमार वर्मा, कमलेश सैनी, शंकर लाल गुर्जर और संतोष सोयल ने सहभागिता निभाई।
‘कांग्रेस विलायती बबूल, जिससे केवल को नुकसान ही नुकसान है’-दिलावर


