Sunday, August 9, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsजैन मंदिर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज

जैन मंदिर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज


Deoli News 9 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गांधी पार्क के समीप स्थित जैन मंदिर के बाहर से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला थाने में सामने आया है।

जानकारी के अनुसार हनुमान नगर निवासी विनोद कुमार रेगर पुत्र रामदेव रेगर, जो देवली में एक लाइट डेकोरेशन फर्म में कार्यरत हैं। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। इसमें बताया कि गत 17 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल (एचएफ डीलक्स, लाल-ब्लैक रंग) जैन मंदिर के सामने और गांधी पार्क के पीछे खड़ी की थी। करीब एक घंटे बाद जब वे वापस लौटे, तो उन्हें वहां अपनी मोटरसाइकिल नहीं मिली। काफी तलाश करने के बावजूद जब वाहन का कहीं पता नहीं चला, तो उन्होंने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here