Deoli News 9 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता अभियान के तहत कलश वंदन यात्रा देवली पहुंची।

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर समेत ने कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा का स्वागत कर पुष्पांजलि अर्पित की। यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी के जीवन एवं समाज में उनके योगदान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। मोहन बच्छेतियां, मोहन ठागरिया एवं नवल चतुर्वेदी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिवजी राम प्रतिहार, जितेंद्र चौधरी, अजय सिंह, नवनीत धाकड़, राजकुमारी सेन, राजेंद्र साहू, योगेंद्र सिंह, सुमित गौतम, नवरंग वर्मा, राजेश, गौरव बैरवा, प्रकाश चंदेल सहित कार्यकर्ता व लोग मौजूद थे।



