Sunday, August 9, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsतेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत


Deoli News 9 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर क्षेत्र के अजमेर कोटा बाईपास पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान दीपराज गुर्जर (25) पुत्र सत्यवान गुर्जर, निवासी हमऊ थाना मोडक, कोटा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दीपराज पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लकडेश्वर महादेव मंदिर जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आए डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ईआरसीपी परियोजना में कार्यरत था। घटना को लेकर मृतक के पिता सत्यवान ने डंपर चालक के विरुद्ध लापरवाही की रिपोर्ट दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here