Deoli News 9 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया है।

मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। घटना करीब एक माह पुरानी बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार रिश्तेदारों ने आरोपी पिता पर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



