Deoli News 14 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सखी सहेली शाखा देवली की ओर से महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों के लिए पहली बार बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
शाखा अध्यक्ष कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता 16 अगस्त, रविवार सुबह 9:30 बजे इनडोर स्टेडियम एंड गेम गौरव पथ रोड देवली में होगी, जबकि शतरंज प्रतियोगिता 23 अगस्त को आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाकर उन्हें उचित मंच देना है। इन दोनों प्रतियोगिताओं में महिलाएं बालिकाएं और बच्चे भाग ले सकते हैं। शतरंज के प्रतिभागियों को 20 अगस्त से पहले नाम देने होंगे। जबकि बैडमिंटन के प्रतिभागियों को 14 अगस्त तक नाम देने होंगे। वहीं 8 से 15 आयु वर्ग के बालक बालिकाएं दोनों कंपटीशन में भाग ले सकती हैं।
जबकि 15 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग की महिलाएं और बालिका ही इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेगी।


