Deoli News 14 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब 314 मीटर के बेहद करीब पहुंच गया है।
दरअसल 13 अगस्त की रात 10 बजे बांध का जलस्तर 313.88 मीटर दर्ज किया गया था, जो 14 अगस्त यानि शुक्रवार सुबह 6 बजे बढ़कर 313.94 मीटर पहुंच गया। यानी आठ घंटे में जलस्तर में 6 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई। अब बांध का जल स्तर 314 से करीब 6 कदम दूर है। सुबह बांध में 27.874 टीएमसी पानी दर्ज किया गया, जबकि त्रिवेणी का जलस्तर 3 मीटर रहा। वहीं 13 अगस्त रात 10 बजे बांध में 27.460 टीएमसी पानी था। बीसलपुर बांध की पूर्ण जलभराव क्षमता आरएल 315.50 मीटर है। ऐसे में बांध का जलस्तर अब पूर्ण भराव स्तर से करीब 1.56 मीटर नीचे है। ऐसे में उम्मीद है कि अगले 24 घंटे के भीतर बढ़ 314 के आंकड़े को छू जाएगा।



