Deoli News 16 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर क्षेत्र की शिव कॉलोनी में बच्चों, महिलाओं व कॉलोनीवासियों ने कांवड़ यात्रा निकाली। कार्यक्रम संयोजिका शारदा देवी सेन ने बताया कि शिव कॉलोनी के भक्तों ने जैन कॉलोनी स्थित बालाजी महाराज मंदिर से कांवड़ यात्रा की शुरुआत की।
बच्चे एवं महिलाएं डीजे पर भजनों के साथ प्रेम नगर स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए कांवड़ लेकर रवाना हुए। यात्रा का कॉलोनी में भ्रमण करवाया गया। इस दौरान हनुमान नगर नवयुवक मंडल के सदस्यों ने फूल बरसाकर व जूस पिलाकर यात्रा का स्वागत किया। वहीं ताड़केश्वर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने केले वितरित किए। महिलाएं भजनों पर आनंद लेते हुए कांवड़ यात्रा के साथ प्रेम नगर स्थित महादेव मंदिर पहुंचीं, जहां कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में भोजराज गुर्जर, ऋषि प्रमोद शर्मा, नीरज उपाध्याय, चेतन शर्मा, अभिषेक सुवालका, सिद्धार्थ मीणा, निर्मल जैन, शंकर सेन, भेरू धाकड़, शिव सिंह मीणा व विजया गुर्जर मौजूद थी।


